महासमुंद| ग्राम नांदगांव में आज 3 फरवरी को पटेल समाज द्वारा भगवती शाकंभरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। मां शाकंभरी मंदिर में दोपहर 12 बजे पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद शाकंभरी को रथ में विराजित कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। भंडारा का भी आयोजन किया गया है। समिति के पप्पू पटेल, दीनू पटेल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।


