पिता को मारने जा रहे बेटे को रोका, मारपीट

भास्कर न्यूज| महासमुंद पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोगोपथरा में पिता को मारने के लिए जा रहे बेटे को रोकने पर उसने अपने पिता के बड़े भाई से डंडे से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। ग्राम टोगोपथरा थाना निवासी जेठू राम बरिहा खेती किसानी का काम करता है। घटना के दिन अपने घर में ही था। तभी उसके छोटे भाई के बेटे रबिलाल बरिहा पिता सुकराम बरिहा टंगिया लेकर अपने पिता को मारने जा रहा था। इस दौरान जेठू ने उसे रोकने का प्रयास किया। इससे वह गाली गलौज करने लगा। गुस्से में आकर वही रखे लकड़ी के डंडे से जेठू के सिर में जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई है। घटना को देख सुकराम बरिहा, वृदा बरिहा, मीनाक्षी बरिहा दौड़कर आई और छुड़वाया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *