देश का तीसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को लीज में मिलना तय हो गया है। इसके बाद प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी का रास्ता साफ हो जाएगा। लीज से पहले रविवार को दिल्ली से 4 लोगों की टीम ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। इसमें स्टेडियम में कुछ जरूरी बदलाव करने को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से नई मीडिया गैलेरी, पार्किंग और लाइट की व्यवस्था शामिल है। एजेंसी के मुख्य आर्किटेक्ट रामजी ने बताया कि वे स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ही काम करते है। इसके पहले उन्होंने 20 से अधिक स्टेडियम तैयार किए हैं। इस स्टेडियम को भी हम नए तरीके से तैयार करेंगे। इसके लिए यह हमारा पहली विजिट है। अब हमारी एजेंसी एक बजट तैयार करके छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को सौंपेगी।
68 लाख में 4 हजार कुर्सियां बदली गई
पिछले दिनों दैनिक भास्कर ने स्टेडियम की बदहाली की खबर प्रमुखता से उठाई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने संज्ञान लेकर 4 हजार कुर्सियां बदल दी है। जानकारों ने बताया कि इनकी लागत करीब 68 लाख रुपए है। इसके अलावा वॉटर फिल्टर भी नया लगाया जाएगा। हालांकि दिसंबर 2023 में इसी मैदान में इंडिया-न्यूजीलैंड का वनडे मैच हुआ था। तब स्टेडियम का मेंटेनेंस किया गया था। क्या है बीसीसीआई की रोटेशन पॉलिसी?
बीसीसीआई आयोजन स्थल रोटेशन पॉलिसी के तहत तय करती है। इसके अनुसार देश के अधिकृत और मान्यता प्राप्त स्टेडियम को बारी-बारी मैचों की मेजबानी मिलती है। बीसीसीआई रोटेशन पॉलिसी में भी तभी स्टेडियम को शामिल करता है, जब वह पूरी तरह से राज्य क्रिकेट संघ के अधीन रहता है। राज्य ने संघ को दे दी है हरी झंडी
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को 2016 में बीसीसीआई से पूर्ण मान्यता मिली, लेकिन सरकार ने संघ को स्टेडियम लीज पर नहीं दिया था। स्टेडियम का मेंटेनेंस पीडब्ल्यूडी कर रहा है। जबकि पिच और मैदान की देखभाल संघ करता है। बीसीसीआई के नियमानुसार राज्य क्रिकेट संघ के अधीन स्टेडियम को ही मेजबानी दी जाती है। टेस्ट मैच के लिए तैयार करेंगे स्टेडियम: शाह छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेडियम को संघ को सौंपने को लेकर पॉजीटिव रिस्पॉन्स दिया है। जिसके बाद संघ ने खेल डायरेक्टर हिम शिखर गुप्ता से मुलाकात की और अपने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। अब हमारी ओर से स्टेडियम में क्या-क्या डेवलपमेंट किए जाएंगे।


