बालोद| ग्राम साल्हे में आंगनबाड़ी सहायिका के घर में घुसकर अज्ञात चोर ने 95 हजार के जेवरात की चोरी कर ली। डौंडी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(सी), 331 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। केशरी माहला ने बताया कि 31 जनवरी को रात 12 बजे घर के दोनों दरवाजे को बंद कर अंदर से संकल लगाकर सो गई थी। शनिवार को सोकर उठी तो एक दरवाजे का संकल बाहर से बंद था। दूसरे दरवाजे से बाहर निकलकर लाइट जलाकर देखी तो बड़े बेटे रूपेश माहला के कमरे में लगा ताला खुला था। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी की तिजोरी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।


