जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में आज बर्फबारी की संभावना:देश के 8 राज्यों में कोहरे का अलर्ट; राजस्थान में बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। इनमें गुलमर्ग, गुरेज, पहलगाम, कुलगाम और पुलवामा शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, बिहार, असम, मेघालय और ओडिशा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी के आसार हैं। राजस्थान के कुछ जिलों में आज बारिश की संभावना है। क्योंकि नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर बना हुआ है। कल भी बारिश हो सकती है। रविवार को राजस्थान के लूणकरणसर में तापमान सबसे कम 4.4°C था। दिल्ली में रविवार को दिनभर हल्के बादल छाए रे। न्यूनतम तापमान भी 11.3°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उत्तर प्रदेश में 3 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में 7 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *