पाली | श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति द्वारा वसन्त पंचमी पर रविवार को महालक्ष्मी मंदिर में सरस्वती माता का विधिवत अर्चना पूजन कार्यक्रम हुआ। आर्द्र भूमि पूजन किया। समिति अध्यक्ष पीएम जोशी ने बताया कि रविवार प्रातः 11 बजे आचार्य कृष्ण कांत मिश्रा एवं पुजारी घनश्याम व्यास द्वारा नरपत दवे भंवरलाल दवे परिवार की यजमानी में हुआ। नवीन पीली पोशाक धारण करने के बाद प्रसाद अर्पित किया। सलाहकार भुवनेश व्यास, केपी व्यास, पूर्व अध्यक्ष शांति लाल जोशी, वरिष्ठ ललित दवे, पूर्व लेखाकार नरेंद्र, व्यास जैतारण ने पीले मिष्ठान गुंजा, फीणी, केसर बर्फी, पेड़े का प्रसाद चढ़ाया। महिला शक्ति निर्मलकांता दवे, प्रवक्ता मोनिका जोशी, नीता दवे, सोना व्यास, दिनेश दवे सहित कई लोग मौजूद रहें।


