पाली | जिले सहित प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों मे सूर्य सप्तमी पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जाएगा। सभी स्कूल में एक साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन में विद्यार्थी, शिक्षक, गणमान्य व्यक्ति और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भाग लेंगे। विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का पूर्व अभ्यास कराया जा रहा है। कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को सरल योग क्रियाएं सिखाई जाएंगी। बीमार और हाल ही में सर्जरी कराने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम से छूट दी गई है। योग प्रशिक्षक विद्यार्थियों को नमस्कारासन, हस्तोत्तानासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण देंगे।


