एक और रेडियालॉजिस्ट ने किया ज्वॉइन, जैसलमेर ट्रांसफर हुए सोनोलॉजिस्ट को स्टे

भास्कर संवाददाता | पाली बांगड़ अस्पताल में अब सोनोग्राफी करवाने के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। बांगड़ अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचएम चौधरी ने बताया कि 3 डॉक्टर हो गए हैं। हाल ही में तखतगढ़ में नियुक्त और कार्य व्यवस्था के तहत बांगड़ अस्पताल में सेवाएं दे रहे सोनोलॉजिस्ट डॉ. एके मौर्या का जैसलमेर के रामगढ़ में ट्रांसफर हो गया था। रेडियोलॉजी विभाग में केवल एक डॉक्टर ही रह गया। एक रेडियालॉजिस्ट और ट्रांसफर हुए सोनोलॉजिस्ट डॉ. मौर्या कोर्ट से स्टे ले आए। रेडियोलॉजी विभाग में अब तीन विशेषज्ञ डॉक्टर हो गए हैं। एमसीएच भवन में सोनोलॉजिस्ट डॉ. एके मौर्या और सोनोग्राफी कक्ष में रेडियालॉजिस्ट डॉ. ओपी राठौड़ और डॉ. रघु पटेल सेवाएं देंगे। एक महीने पहले रेडियालॉजिस्ट डॉ.रघुराम पटेल की नियुक्ति हुई। इसके बाद रेडियालॉजिस्ट डॉ. पटेल अस्पताल में ज्वाइन करने के बाद लंबे अवकाश पर चले गए। जिन्होंने तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन कर लिया है। 16 दिसंबर को सोनोलॉजिस्ट डॉ. एके मौर्या का ट्रांसफर हो गया। जिन्हें कोर्ट से स्टे मिलने के बाद उन्होंने भी 28 जनवरी के बाद अस्पताल में वापस ज्वाइन कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *