सोल|दक्षिण कोरिया के सांचेओन आइस फिशिंग फेस्टिवल के आखिरी दिन 12 लाख से अधिक पर्यटकों ने हिस्सा लिया। कोरिया के सबसे लोकप्रिय विंटर इवेंट्स में से एक यह फेस्टिवल 11 जनवरी से शुरू हुआ और रविवार 2 फरवरी को खत्म हुआ। बता दें कि 2003 में अपनी शुरुआत के बाद से फेस्टिवल ने लगभग हर साल एक करोड़ से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया है। इस फेस्टिवल ने 23,000 की आबादी वाले सांचेओन शहर को कोरिया के सबसे प्रसिद्ध विंटर डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाई है।


