पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक इन दिनों भारत में हैं। शनिवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद सुनक रविवार को मुंबई पहुंचे। जहां पारसी जिमखाना पहुंचे और युवा क्रिकेटरों के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट का आनंद लिया। अपनी बल्लेबाजी की तस्वीर शेयर करते हुए सुनक ने लिखा-“टेनिस बॉल क्रिकेट के खेल के बिना मुंबई की कोई भी यात्रा पूरी नहीं होगी। उन्होंने खुशी जताई कि वे बहुत ज्यादा बार आउट नहीं हुए। पारसी जिमखाना की स्थापना 25 फरवरी 1885 को हुई थी और यह 1887 में मरीन ड्राइव पर स्थानांतरित हुआ था।


