पैर फिसलने पर फार्म पॉन्ड में बालक डूबा

बुगालिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। 13 वर्षीय बालक की फार्म पॉन्ड में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह घटना बुगालिया गांव के ऐचरो की ढाणी की है। जहां सत्येंद्र (13) पुत्र कुंभाराम नहाने के दौरान पैर फिसलने से फार्म पॉन्ड के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र रोजाना की तरह सुबह नहाने के लिए फार्म पॉन्ड के किनारे गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण वह बच नहीं सका। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सत्येंद्र का शव फार्म पॉन्ड में तैरता मिला। परिजन उसे कालवाड़ सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए इंकार कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सैकड़ों लोग उनके घर पहुंचे। गमगीन माहौल में सत्येंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। भात भरने निकल गए थे परिवार के कुछ लोग परिवार के कुछ लोग भात भरने लिए निकल गए थे। युवक भी भात में शामिल होने के लिए नहाने गया था। इस दौरान यह दर्दनाक घटना हो गई। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां भी मातम पसरा गया। युवक की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हैं। गांव में इस हादसे से गम का माहौल बन गया है। इकलौता पुत्र था सत्येंद्र सत्येंद्र अपने पिता कुंभाराम का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में हैं। सत्येंद्र की मां तीजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक पचार स्थित भारती स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *