जयपुर | सांगानेरी गेट स्थित श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 एवं 12 के स्टूडेंट्स ने खट्टी-मीठी यादों को शेयर किया। विद्यालय सचिव कमल नानूवाला ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम ‘अनेकता में एकता’ थीम पर मनाया गया। विद्यार्थियों ने भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों के लोकनृत्यों पर नृत्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और विद्यालय सचिव कमल नानूवाला ने मिस्टर फेयरवल और मिस फेयरवेल का चुनाव किया। प्राचार्या अमिता कूलवाल एवं विद्यालय सचिव कमल नानूवाला ने सभी पार्टीसिपेंट्स का उत्साहवर्धन किया।


