जयपुर | हाल ही इम्यूनो-ऑन्कोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया की 6वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस भुवनेश्वर में आयोजित की गई। कॉन्फ्रेंस में शहर के सीनियर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हेमंत मल्होत्रा ने व्याख्यान दिया। मल्होत्रा ने बताया कि कैसे अपने देश में उच्च स्तर की दवाइयां मैन्युफेक्चर की जा सकती है एवं उनका ट्रायल भी किया जा सकता है।


