आउट ऑफ टर्न पॉलिसी में चयनित 53 खिलाड़ियों को पोस्टिंग का इंतजार, 27 को मिल चुकी नियुक्ति

जयपुर | साल-2023 में आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत राजस्थान के 80 पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन सरकारी नियुक्ति में किया गया था, जिसमें से 27 खिलाड़ियों को राजस्थान सरकार ने विभिन्न विभागों में गत छह महीनों पहले जेल प्रहरी, राजस्थान पुलिस और सचिवालय में नियुक्ति दे दी गई थी, जबकि 53 खिलाड़ियों को अभी तक नियुक्ति नहीं दी है। इन सभी खिलाड़ियों का चयन कनिष्ठ सहायक (एलडीसी) पद पर किया गया था, लेकिन आज तक इनकी नियुक्ति नहीं दी है। इसको लेकर खिलाड़ियों ने अपने-अपने जिलों के कलेक्टर, विधायक, खेल मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तक के ज्ञापन दे चुके है। इन चयनित खिलाड़ियों में से 15 खिलाड़ी पैरा के है। पैरा के ये खिलाड़ी स्वीमिंग, एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों के है, जो नेशनल के पदक विजेता खिलाड़ी रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *