जयपुर | मानसरोवर स्थित एएमआरसी पार्क हॉस्पिटल की ओर से मंगलवार को कार्डियक केयर जागरूकता के लिए बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के तहत 3 से 8 फरवरी तक निशुल्क कार्डियक हैल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन होगा। इसमें निशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी जांच के साथ कार्डियोलॉजिस्ट एवं कार्डियक सर्जन की निशुल्क परामर्श सेवाएं उपलब्ध होंगी। हॉस्पिटल सीईओ डॉ. तेज कुमार शर्मा ने बताया कि मरीजों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी पर 20% की छूट एवं कार्डियक हैल्थ चेकअप पैकेज पर 10% की छूट दी जाएगी।


