पुलिस ने ड्रग्स सप्लायर को उसके घर से दबोचा:एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला शिव में था दर्ज; 7.83 ग्राम एमडी की थी जब्त

बाड़मेर जिले की ग्रामीण थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके कब्जे से 7 ग्राम 83 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय व जोधपुर रेंज आई के निर्देशानुसार पुलिस ने नशा मुक्त बाड़मेर के तहत अभियान चलाया जा रहा है। मादक-पदार्थ की रोकथाम एवं वांटेड आरोपियों को डिटेन करने के लिए एएसपी नितेश आर्य, एएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में ग्रामीण थानाधिकारी विक्रमदान चारण के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने शिव थाने पुलिस ने 7.83 ग्राम अवैध मादक जब्त की कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था। ड्रग्स सप्लायर नरतराम पुत्र चेतनराम को डिटेन करने के लिए टीम बनाई गई थी। टीम ने सूचना व तकनीकी के आधार पर आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपी नरपतराम निवासी महाबार पुलिस थाना सदर को डिटैन किया गया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल शंकरसिंह की स्पेशल भूमिका रही है। आरोपी के खिलाफ पहल से दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *