मानांवाला कलां | गांव गदली में होम्योपैथी कैंप लगाया गया। इस कैंप में पहुंचे वरिष्ठ डॉक्टरों ने जरूरतमंदों का चेकअप किया। इस अवसर पर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं। इस अवसर पर गांव की सरपंच परविंदर कौर ने कहा कि ऐसे शिविरों से जहां गरीब व जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज मिलता है, वहीं समाज में भाईचारा भी बढ़ता है। इस अवसर पंचायत सदस्य सुखविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, लखविंदर सिंह, बलराज सिंह, जसवंत सिंह, स्वर्णजीत सिंह, परमिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।


