कोटा में निजी स्कूल की दीवार भरभराकर गिरी,टला हादसा:नाला खुदाई का चल रहा था काम, गुस्साए लोगों ने जेसीबी की निकाली हवा

कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन इलाके की हाट रोड स्थित एमबीएस कॉलोनी में नगर निगम ठेकेदार की लापरवाही से नाला खुदाई के दौरान पास ही स्थित एक निजी स्कूल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त स्कूल में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम समाप्त हो चुका था और बच्चे और पेरेंट्स कुछ ही देर पहले परिसर से बाहर निकल चुके थे, अन्यथा बड़ा जानमाल नुकसान हो सकता था। दरअसल, नाला खुदाई के दौरान मिट्टी हटने से पास ही स्थित निजी स्कूल की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार 15 फीट ऊंची और 40 फीट लंबी थी। इस दौरान घटना से गुस्साए लोगों ने जेसीबी की हवा निकाल दी। मौके पर काम कर रही लेबर भी वहां से चली गई। स्कूल मालिक ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर निगम के खिलाफ थाने में परिवाद दिया है। देखिए, हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल की दीवार गिरने की मिली थी सूचना निगम के JEN नरेंद्र नागर ने बताया कि दोपहर 1 बजे करीब सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल की दीवार गिरने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर जाकर देखा कुछ घंटे पहले ही स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम खत्म हुआ था। स्कूल की पीछे की दीवार 15 फीट ऊंची और 40-45 फीट लंबी थी। जो बिना आरसीसी, कॉलम के बनी हुई थी। मौके पर एक भी कॉलम नहीं था। पास में नालियां व दलदल भी है। निगम की ओर से स्कूल मालिक से दीवार हटवाने को कहा गया उन्होंने बताया कि वर्तमान में वहां नाली का काम चल रहा है। दो दिन से नाली खुदी पड़ी है। वहां बिजली का पोल भी लगा है। बिजली का पोल गिरते ही उसके साथ ही दीवार ढह गई। जो दीवार गिरी है, निगम द्वारा उसकी चुनाई करवाई जाएगी। पास में एक ओर दीवार है उस पर भी क्रैक आ रहे हैं। स्कूल मालिक से दीवार हटवाने को कहा है। नगर निगम की ओर से नाली निर्माण का चल रहा था काम भीमगंजमंडी थाना CI रामकिशन गोदारा ने बताया कि नगर निगम की ओर से नाली निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान पास स्थित स्कूल की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ। हादसे की सूचना पर निगम के इंजीनियर मौके पर पहुंचे। स्कूल मालिक ने थाने में परिवाद दिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *