ठंड गायब, 2 दिन में 3 डिग्री चढ़ेगा पारा:रायपुर सहित कई जिलों में दिन-रात का तापमान 6 डिग्री तक ज्यादा; सुकमा सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। फरवरी लगते ही गर्मी सताने लगी है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में ही ठंड पूरी तरह से गायब हो गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होगी। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का पारा नॉर्मल से करीब 5 डिग्री अधिक है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्म सुकमा जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रहा। अगले 2 दिन बढ़ेगा पारा मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम शुष्क रहने से तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल राज्य के ज्यादातर शहरों में ठंड कम हो गई है। प्रदेश में कहीं भी पारा सामान्य से कम नहीं है। वहीं आउटर इलाके में भी ठंड कम हो गई है। घरों में रात में पंखे चलने लगे हैं। रायपुर में दिन-रात का तापमान 6 डिग्री तक ज्यादा शहर के आउटर इलाके में भी दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को को माना इलाके में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रहा, जो औसत से करीब 5 डिग्री अधिक है। बिलासपुर में भी अधिकतम तापमान 6 डिग्री अधिक यहा सुबह 10 बजे के बाद धूप चुभने लगी है। रविवार को दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का पारा भी 19.4 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक था। सरगुजा संभाग में भी बढ़ने लगी गर्मी छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड कम हो गई है। सरगुजा संभाग के जिलमें भी दिन औ रात का तापमान सामान्य से अधिक है। अंबिकापुर में रविवार को अधिकतम 31 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। कोरिया में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 15.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 30.9 डिग्री दिन का पारा रहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *