चंडीगढ़ शहर में नगर निगम की तरफ से चलाई जाने वाली पार्किंगों का इस्तेमाल करने वालों के लिए आज से एमकोनपास स्कीम शुरू हो जाएगी। इसका उद्घाटन मेयर हरप्रीत कौर बबला और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार की तरफ से सेक्टर 22 डी की मार्केट से किया जाएगा। दोपहर के समय इसके लिए समारोह रखा गया है। स्कीम शुरू होने के बाद हर बार पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर पार्किंग की पर्ची नहीं लेनी होगी। चार पहिया वाहन के लिए नगर निगम ने 500 रुपए और दो पहिया वाहनों के लिए 250 रुपए निर्धारित किए गए हैं। नगर निगम मेयर हरप्रीत कौर बबला का कहना है कि इससे यहां लोगों को फायदा होगा वहीं पर नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। मेयर का दावा निगम की आय बढ़ाने में मिलेगी सहायता नगर निगम की वेबसाइट पर बना सकते हैं पास मासिक पास लेने के लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट, पार्किंग स्थलों पर लगाए गए क्यूआर कोड या अखबारों में प्रकाशित क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकेगा। इसका भुगतान भी क्यूआर कोड से होगा। चंडीगढ़ नगर निगम का वन पास सिस्टम


