सवाई माधोपुर में बारिश के बाद तेज हवाओं का दौर:ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का एहसास, हल्की धुंध छाई

सवाई माधोपुर में आज एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी। यहां मंगलवार अल सुबह हल्की बूंदाबांदी देखी गई। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को सवाई माधोपुर में आंधी और हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया।‌ जिसके चलते यहां मंगलवार अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी देखी गई‌। बूंदाबांदी के बाद यहां सुबह सुबह हल्की धुंध देखी गई। इस दौरान यहां आसमान में बादल छाए रहे। वहीं चौथ का बरवाड़ा कस्बे में अच्छी बारिश हुई। इससे पहले सोमवार को पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही। सवाई माधोपुर में पिछले तीन-चार दिन से न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में बना हुआ है। एक सप्ताह का तापमान सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तेज सर्दी पड़ने की संभावना मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से सवाई माधोपुर में आज 27 जनवरी को आंधी-बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद यहां तेज सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सवाई माधोपुर में आगामी सप्ताह में तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *