फोटो – कुंवारिया में बडलिया गांव में स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा, बाइक से उछलकर गिरने से इलाज के दौरान महिला की मौत।
स्लग – बड़लिया गांव का स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा
हेडलाईन – बाइक पर सवार महिला की उछलकर नीचे गिरने से हुइ मौत तीन दर्जन से अधिक हुए हादसे, हादसे का विडियों आया सामने
मेटा – राजसमंद जिले के कुंवारिया तहसील के बड़लिया गांव में संपर्क सड़क पर बना खतरनाक स्पीड ब्रेकर हादसों का कारण बन रहा है, अब तक एक की मौत व कई घायल।
कीवर्ड – राजसमंद, कुंवारिया, बड़लिया गांव, स्पीड ब्रेकर हादसा, सड़क दुर्घटना, महिला की मौत, सीसीटीवी फुटेज
एंकर – राजसमंद में कुंवारिया तहसील के बड़लिया गांव में संपर्क सड़क पर बना एक स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस जम्प पर हो रही दुर्घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार बाइक से एक महिला उछलकर सड़क पर गिरती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार गोगाथला से भांसोल जा रही हमेरी बाई (50) पत्नी गोपी लाल रविवार को अपने बेटे रतन कुमावत के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जा रही थीं। बड़लिया गांव में एक मकान के पास बने अंधे स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक उछल गई, जिससे महिला नीचे गिर पड़ी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को एंजल अस्पताल राजसमंद पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर अन्नता अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
कुमावत समाज के बनास चौकी के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने बताया कि यह स्पीड ब्रेकर पूरी तरह अंधा है। यहां कोई संकेतक, चेतावनी बोर्ड या सफेद पट्टी नहीं होने से वाहन चालकों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता। इस जम्प के कारण अब तक तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से स्पीड ब्रेकर हटाने या सुरक्षित बनाने की मांग की है।


