खंडवा में रविवार को खनिज विभाग की टीम ने ओंकारेश्वर क्षेत्र में अवैध बालू-रेत के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 डंपरों को जब्त किया। यह कार्रवाई खनिज विभाग की ओर से क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई। जानकारी के मुताबिक, इन डंपरों में बालू-रेत बिना रॉयल्टी के परिवहन हो रहा था, जो कि लंबे समय से चल रहा था। कलेक्टर ने मामले में खनिज विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खनिज इंस्पेक्टर कंचन दांडेकर ने बताया कि जब्त किए गए सभी डंपरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। टीआई अनोखसिंह सिंधिया ने बताया कि विभाग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच डंपर जब्त किए गए हैं। अब आगे की जांच और कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जाएगी।


