राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पर बैठक आज

भास्कर न्यूज | इटखोरी राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय इटखोरी में उप विकास आयुक्त चतरा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक रखी गई है। इसकी जानकारी बीडीओ सोमनाथ बाकिंरा ने दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रखंड प्रमुख, पूर्व प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य, 20सूत्री अध्यक्ष एवं पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष, सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, मंदिर के मुख्य पुजारी, सभी वर्तमान मुखिया, पूर्व मुखिया, सभी वर्तमान पंचायत समिति सदस्य एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सभी प्रखंड के कर्मी एवं पदाधिकारी और अंचल कर्मी तथा पदाधिकारी, सभी मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य व न्याय बोर्ड के सदस्य और मीडिया के पास आहूत बैठक में शामिल होने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार दोपहर 3 बजे प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में ससमय उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *