इधर…मनिका में धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार | मनिका के जान्हो गांव के छलकी टोला के 80 वर्षीय सीता भुइयां की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के पास स्थित जंगल से बरामद हुआ। मृतक के बेटे विशोक राम ने बताया कि उनके पिता ओझा-गुनी का काम करते थे। जिसके कारण पहले भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उसने आरोप लगाया है कि पिता की हत्या की गई है। शनिवार को वे गाय-बकरियां चराने जंगल गए थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। गांव वालों के अनुसार, उन्हें आखिरी बार शनिवार की शाम 4 बजे तक जंगल में बकरियां चराते हुए देखा गया था। जब शव मिला, तो परिजन उन्हें घायल समझकर मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *