पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ प्रखंड के महुआडांड़-डाल्टनगंज मुख्य पथ पर ग्रीन वैली (भारत पेट्रोलियम) पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से स्थानीय लोगों, किसानों और राहगीरों को पेट्रोल और डीजल की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पेट्रोल पंप के मालिक रेहान अहमद ने बताया कि उद्घाटन के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर चल रहा है। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अवनीश कुमार, संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप एक्का, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष आमिर सोहेल, कांग्रेस पंचायती राज जिला कोऑर्डिनेटर अजीत पाल कुजूर, सभी पंचायतों के मुखिया, मुमताज खान, सफरूल खान नूरुल अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *