अवैध खनन पर डीएसटी की बड़ी कार्रवाई:फिल्मी स्टाइल में रेड डालने पहुंची पुलिस,बनास नदी में अवैध खनन करते 3 डंपर 5 जेसीबी व 13 ट्रैक्टर जब्त

भीलवाड़ा के जहाजपुर में बनास नदी से अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने आज तड़के फिल्मी स्टाइल में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।टीम ने फिल्मी स्टाइल में डम्पर में बैठकर नदी पार की, जबकि दूसरी ओर स्कॉर्पियो में टीम के दूसरे मेंबर पहले से मौजूद रहे। दोनों तरफ से घेरकर की कार्रवाई दोनों ओर से घेरकर की गई इस कार्रवाई में अवैध खनन में शामिल 5 जेसीबी मशीनें, 3 डम्पर और 13 ट्रैक्टर जब्त किए हालांकि इस कार्रवाई में एक भी बजरी माफिया को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, फिलाहल पुलिस ने अवैध खनन में शामिल इन सभी वाहनों को थानों में खड़ा कराया ओर माइनिंग डिपार्टमेंट को सूचित किया है। जहाजपुर ओर पंडेर में खड़े करवाए जब्त वाहन जहाजपुर थाना क्षेत्र में बनास नदी में अवैध खनन ओर परिवहन की सूचना पर डीएसटी ने जहाजपुर थाना क्षेत्र में बनास नदी के क्षेत्र में अवैध खनन ओर परिवहन की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से करीब डंपर,जेसीबी ओर ट्रेक्टर जब्त किए हैं।इनमें से 3 जेसीबी, 3 डम्पर एवं 10 ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़े करवाए गए, जबकि पंडेर थाना क्षेत्र में 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर रखवाए। माइनिंग डिपार्टमेंट को सूचित किया कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने माइनिंग डिपार्टमेंट को सूचना दी है आगे की कार्रवाई उनके द्वारा की जाएगी। जिला प्रशासन ओर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *