फतेहगढ़ साहिब में इकलौते बेटे की हत्या:दोस्तों ने धारदार हथियार से किया हमला, ताऊ के सामने हुई मौत; 12 कक्षा का स्टूडेंट

पंजाब में फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणों कस्बे में एक 17 वर्षीय छात्र की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान मानविंदर सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। वह बारहवीं कक्षा का छात्र था और एक निजी स्कूल में पढ़ता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद मानविंदर सिंह पर उसके दोस्तों ने किरच (धारदार हथियार) से हमला किया। यह हमला इतना गंभीर था कि मानविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बाजार में हुई, जब उसका ताऊ थोड़ी दूरी पर मौजूद था। मृतक मानविंदर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बाजार में खरीदारी करने गया था परिवार मृतक के ताऊ सुरिंदर सिंह शिंदा ने बताया कि उनके परिवार में शादी थी और वे खरीदारी के लिए खन्ना रोड पर खड़े थे। इसी दौरान उन्हें शोर सुनाई दिया। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि उनके भतीजे पर उसके दोस्तों ने हमला कर दिया था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *