धौलपुर में चित्रगुप्त और यमराज ने सीखाए यातायात नियम:’देखा लापरवाही का नतीजा’ थीम प्रदर्शनी में लोगों को किया जागरूक

धौलपुर में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह का हिस्सा थी। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि प्रदर्शनी “देखा लापरवाही का नतीजा” थीम पर आधारित थी। इसमें एक बाइक सवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर नशे की हालत में और मोबाइल हेडफोन लगाकर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए दिखाया गया, जिसके परिणामस्वरूप वह दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो जाता है। सड़क दुर्घटनाओं से यमराज हुए परेशान
दुर्घटना स्थल पर यमलोक से चित्रगुप्त और यमराज आते हैं। वे बाइक सवार को यातायात नियमों का महत्व समझाते हैं। प्रदर्शनी में यमराज बार-बार यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए दिखाई दिए।
प्रदर्शनी के माध्यम से यमराज ने कहा कि वे प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर अपने जीवन को सुरक्षित रखने का आग्रह किया। इस प्रदर्शनी को परिवहन निरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा, दीपक शर्मा, हेमंत शर्मा, गौरव सक्सेना, श्रीकांत कुमावत, उत्तम चंद गोयल, भूदेव त्यागी और परिवहन गार्ड सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *