घर पर गाड़ी, भिवाडी में कट गया टोल:कोटा के युवक की कार का कटा टोल, जबकि कार कहीं गई हीं नहीं

एक युवक की कार घर पर खड़ी है लेकिन उसकी गाड़ी का टोल भिवाड़ी में कट गया। मैसेज आया तो युवक के होश उड़ गए। वह बाजार में था, तुरंत घर पहुंचा तो देखा कार तो घर पर ही थी। तकनीकी खामी या फिर अन्य कारण से घर खड़ी कारों के टोल कटने के मामले में कम नहीं हो रहे हैं। मामला नयापुरा इलाके में रहने वाले विष्णु के साथ हुआ है। विष्णु नयापुरा इलाके के दोस्तपुरा में रहता है। जिसके पास कार है और कार का नंबर आरजे 20 सीएच 6225 है। विष्णु ने बताया कि सोमवार शाम को उसके मोबाइल पर फास्ट टैग से टोल कटने का मैसेज आया। जिससे वह हैरान रह गया। विष्णु ने बताया कि उनकी कार पूरे समय घर के बाहर खड़ी थी और कहीं भी ले जाई नहीं गई, इसके बावजूद टोल कट गया। टोल भिवाडी टोल नाके पर कटा है और उसके फास्टटैग अकाउंट से 60 रूपए कट गए है। जबकि उनकी गाड़ी 19 जनवरी को केशोपुरा टोल पर जरूर गई थी। उसके बाद से कोटा से बाहर गाड़ी गई ही नहीं। वहीं 26 जनवरी को तो गाड़ी पूरा दिन घर पर ही खड़ी थी। मामले को लेकर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। गौरतलब है कि कोटा में इससे पहले भी कई बार घर पर खड़ी कारों के टोल कटने के मामले सामने आ चुके हैं, जो फास्टैग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *