करौली में हुई बारिश, मौसम ने ली करवट:तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

करौली में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के कई क्षेत्रों में मावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। रात से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
सुबह से बादल छाए रहने के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए, जिससे गलन और ठंड बढ़ गई है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश और बूंदाबांदी ने ठिठुरन में इजाफा किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में मावट का यह दौर अभी जारी रह सकता है। विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
जिले में न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में इस बदलाव से किसानों और आमजन की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *