देवास में बादल छाए, न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज:मौसम विभाग ने आज और कल बारिश का अनुमान जताया

देवास में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे, जिसके चलते मौसम विभाग ने आज और कल बारिश का अनुमान जताया है। पिछले दो दिनों की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था, यानी अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। आसमान में बादल छाए रहने से पारे में वृद्धि हुई है। जैसे ही बादल हटेंगे, ठंड का दौर फिर से बढ़ने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। किसानों को कोहरे की स्थिति में अपने खेतों के आसपास हल्का धुआं करने की सलाह दी गई है। अभी तक फसलों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *