भागीरथपुरा दूषित पानी कांड; दो मरीजों की हालत नाजुक:अब सात मरीजों में से तीन ICU में, एक वेंटिलेटर पर; आज हाई कोर्ट में सुनवाई

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में अब मरीजों की संख्या घटकर सात रह गई है। इनमें से तीन आईसीयू में हैं और एक वेंटिलेटर पर है। इनमें से भी दो की हालत काफी नाजुक है। वार्ड में एडमिट तीन मरीजों में से दो की हालत ठीक है और उन्हें आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। उधर, इस मामले में लगी अलग-अलग जनहित याचिकाओं में आज इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्चुअल उपस्थित होंगे। इस मामले में अब तक 450 से ज्यादा मरीज एडमिट हो चुके हैं। ऐसे ही 28 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पांच बॉम्बे हॉस्पिटल और तीन अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। क्षेत्र में डायरिया के मरीजों की संख्या एकदम कम हो गई है। रोजाना एक-दो मरीज ही आ रहे हैं और उन्हें भी एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ रहा है। क्षेत्र में एक दिन छोड़कर 30% हिस्से में पानी सप्लाय हो रहा है, लेकिन अभी लोग टैंकरों और आरओ का पानी ही उपयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर 70% हिस्से में मुख्य पाइप लाइन का काम अंतिम चरण में है। यह काम इस माह पूरा होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *