मंत्री दिलीप जायसवाल का कांग्रेस पर पलटवार:उमंग सिंघार के आरोप पर बोले- संविधान को कमजोर करना कांग्रेस के DNA में

गणतंत्र दिवस के मौके पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। मंडला जिले के दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोपों पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाए थे कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ है, नागरिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं और संविधान खतरे में है। उन्होंने गौवंश संरक्षण, दूषित पानी और दवाइयों से होने वाली मौतों का मुद्दा भी उठाया था। संविधान को कमजोर करना कांग्रेस के डीएनए में इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान का अपमान भाजपा ने नहीं, बल्कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बार-बार किया है। मंत्री जायसवाल ने यह भी कहा कि संविधान को कमजोर करना कांग्रेस के डीएनए में है। मंत्री जायसवाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू, आपातकाल और मीसा कानून का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। उन्होंने शाहबानो प्रकरण का हवाला देते हुए कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। गोवंश के लिए सरकार प्रतिबद्ध गोवंश संरक्षण के मुद्दे पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गोवंश के चारे की राशि 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए की गई है और नई गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, गौ-तस्करी और गौ-वध में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *