हार्दिक पंड्या के इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल पूरे:इमोशनल पोस्ट किया, लिखा- यह तो केवल शुरुआत है,

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। पंड्या ने इस उपलब्धि को एक इमोशनल पोस्ट के जरिए शेयर करते हुए कहा कि यह दौर उनके लिए केवल शुरुआत है और वे अभी भी अपने करियर के अगले स्टेज की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि 10 साल की यह यात्रा उनके लिए सीख, संघर्ष और उपलब्धियों से भरी रही है, और वे देश के लिए खेलते हुए आगे भी और योगदान देना चाहते हैं। View this post on Instagram A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) आप सभी को मेरा प्यार
पंड्या ने लिखा है, आप सभी को मेरा प्यार, हर चीज के लिए धन्यवाद। धन्यवाद भगवान, उन सभी मुश्किलों और चुनौतियों के लिए जिनकी वजह से मैं यहां तक ​​पहुंच पाया हूं। उन सभी लोगों के भरोसे के लिए। इस जिंदगी को जीने का मौका देने के लिए। इन सालों ने मुझे सिखाया है कि यह तो बस शुरुआत है। मैंने उन रास्तों पर अभी चलना शुरू ही किया है, जिस पर सचमुच में मैं चलना चाहता हूं।
टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे
उनके करियर में कई उपलब्धियां शामिल हैं। पंड्या ने भारत की टीम को 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में योगदान दिया, जहां उन्होंने कई अहम पारियां और गेंदबाजी प्रदर्शन दिए। दाहिने हाथ के इस ऑलराउंडर ने पिछले एक दशक में एक प्रभावशाली सफर तय किया है। बड़ौदा से शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय टीम का अहम हिस्सा बनने तक। उन्होंने कई मौकों पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है और बड़े टूर्नामेंटों में अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *