कोटपूतली क्षेत्र में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 9 बजे बिजली की चमक और गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। ये इस साल क्षेत्र में हुई तीसरी अच्छी मावठ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ये मावठ रबी की फसलों के लिए बेहद लाभकारी मानी जा रही है। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे दीमक जैसे कीटों का प्रभाव कम होगा। साथ ही, रबी फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और पैदावार में वृद्धि की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के बाद अब कड़ाके की शीतलहर और पाले का खतरा बढ़ गया है। पाले की आशंका से किसान चिंतित हैं, क्योंकि इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। इसी के मद्देनजर कृषि विभाग ने किसानों को समय रहते सावधानी बरतने की सलाह दी है। देखें क्षेत्र में बारिश के PHOTOS


