बांसवाड़ा के पीपलोद इंडस्ट्रीज क्षेत्र में सोमवार को एक आरा मशीन फैक्ट्री में काम के दौरान हादसा हुआ। लकड़ी काटते समय एक श्रमिक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया। घायल को पहले जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया। मशीन पर काम करते समय हुआ हादसा पीपलोद इंडस्ट्रीज क्षेत्र स्थित आरा मशीन फैक्ट्री में शांतिलाल पुत्र कालू राम, निवासी पड़ोली राठौड़, मजदूरी का काम कर रहा था। सोमवार को लकड़ी काटते समय अचानक उसका हाथ कटर की चपेट में आ गया। हादसा होते ही फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों और संचालक ने मशीन बंद कर घायल को बाहर निकाला। जिला हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार हादसे के तुरंत बाद घायल श्रमिक को फैक्ट्री संचालक और सहकर्मियों द्वारा जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ट्रॉमा वार्ड में चिकित्सकों ने हाथ में पांच से छह टांके लगाकर खून रोकने का प्रयास किया। जांच में हाथ की नसें और हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गईं। गंभीर हालत में उदयपुर रेफर चिकित्सकों ने शांतिलाल की हालत को गंभीर मानते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे उदयपुर रेफर कर दिया। अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोट के कारण उसे विशेष इलाज की आवश्यकता बताई गई। परिजनों में चिंता का माहौल घटना की सूचना मिलने पर पड़ोली राठौड़ गांव से परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। घायल की स्थिति देखकर परिजन चिंतित नजर आए और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते रहे।


