दौसा में ओले गिरने की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता:31 जनवरी से दोबारा बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी, फसलों के लिए फायदेमंद

दौसा जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। सोमवार रात से बादल छाए रहे और मंगलवार दोपहर जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं बारिश और बढ़ी ठंड से आमजन और किसान दोनों प्रभावित हुए। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश, ओले गिरने और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार रात से बदला मौसम का मिजाज वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दौसा जिले में सोमवार रात से ही आसमान में घने बादल छा गए। मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड का असर बढ़ गया। मेहंदीपुर बालाजी में 15 मिनट तक बारिश मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। अचानक हुई बारिश से श्रद्धालु इधर उधर छिपते नजर आए और कुछ देर के लिए सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। फसलों के लिए फायदेमंद, लेकिन किसानों की चिंता भी बारिश को फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है, लेकिन ओले गिरने की संभावना को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि सरसों की अगेती फसल कटाई के लिए तैयार है, ऐसे में बारिश से फसल प्रभावित हो सकती है। आगे भी बारिश और कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का दौर थमने के बाद दो दिन तक कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से दोबारा बारिश, घना कोहरा और कई जगह ठंडी हवा चलने के आसार बताए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *