डीडवाना में 10 आरा मशीनें की जब्त:छापामारी अभियान में गश्ती दल की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की

डीडवाना में वन विभाग ने अवैध खनन, कटाई, परिवहन और अन्य गैर-वानिकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक संयुक्त छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई उप वन संरक्षक के निर्देशन में की गई।
अभियान के दौरान नागौर, मेड़ता, जायल, लाडनूं, डीडवाना, कुचामन और परबतसर रेंज क्षेत्रों में गश्ती दल की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। सहायक वन संरक्षक और संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारियों ने अपने स्टाफ के साथ कुल 20 स्थानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में कुल 10 अवैध आरा मशीनों और लकड़ी को जब्त किया गया। इनमें परबतसर रेंज से 4, डीडवाना से 2 और कुचामन से 4 आरा मशीनें शामिल हैं। इसके अलावा, सात अन्य अवैध आरा मशीनें मौके पर बंद पाई गईं।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध वानिकी गतिविधियों के खिलाफ ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य वन संपदा का संरक्षण करना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *