अलवर में बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को बैंकों में कोई काम नहीं हुआ। बैंक कर्मचारियों की मांग है कि बैंकों में भी सप्ताह में 5 दिन काम हो। दो दिन छुट्टी मिले, ताकि कर्मचारियों पर मानसिक दबाव कम हो।इस मांग को लेकर बैंककर्मियों ने हड़ताल कर एसबीआई रोड नंबर दो के बाहर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि यह सबके हक की लड़ाई है। कमजोर नहीं पड़ने दी जाएगी। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सोमवार को भी जिले के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों की फाइव डे बैंकिंग की मांग विरोध प्रदर्शन के दौरान बैंक के प्रतिनिधि ओमपाल सिंह चौहान ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की फाइव डे बैंकिंग की मांग है। यूनियन ने केंद्र सरकार के सामने कई बार मांग रखी है। लेकिन अब तक नहीं मानी गई है। कर्मचारियों पर लगातार काम का बोझ बढ़ा है। जिसके कारण मानसिक दबाव भी आया है। मजबूरी में मांग को लेकर पूरे दिन का कार्य बहिष्कार किया है। अगर मांग पूरी नहीं हुआ तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल आगे चौहान ने कहा कि अगर आगे जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है। जिसको लेकर उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी। हड़ताल के दौरान किसी भी बैंक में कर्मचारियों ने काम नहीं किया। जिसके कारण अलवर के अलग-अलग बैंकों में करोड़ों के चेक और लेनदन का काम नहीं हो सका। हड़ताल के कारण कई लोगों को बैंक के बाहर से लौटना पड़ा है।


