मानसा में एक्सीडेंट में हरियाणा की दंपती समेत 3 मरे:दो कारों में हुई आमने सामने की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल

पंजाब में मानसा जिले के ख्याला कलां गांव में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा दो स्विफ्ट कारों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसएमओ गुरमीत गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) निवासी उपकार सिंह और उनकी पत्नी सुपिंदर कौर के रूप में हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले तीसरा व्यक्ति ख्याला गांव निवासी बलकार सिंह है। देखें फोटो… धलेवा निवासी अमनप्रीत सिंह इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहरी अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *