पंजाब के रेवेन्यू मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज सुबह समराला तहसील में अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई लुधियाना के एक तहसीलदार द्वारा पूर्वी तहसील में बैठकर जगराओं की विवादित रजिस्ट्रियां करने के मामले के बाद की गई। तहसील कार्यालय में मचा हड़कंप मंत्री के अचानक निरीक्षण से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की और उनके कार्य विवरण के बारे में पूछताछ की। मंत्री ने तहसील में होने वाली रजिस्ट्रियों की संख्या, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। विधायक जगतार सिंह रहे शामिल निरीक्षण के दौरान मंत्री मुंडिया ने कार्यालय में मौजूद आम नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान आम आदमी पार्टी के समराला से विधायक जगतार सिंह दयालपुरा भी उनके साथ मौजूद रहे। यह छापेमारी सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


