उदयपुर जिले में SIR के तहत 30 हजार नाम जुड़े:सबसे ज्यादा कैबिनेट मंत्री के विधानसभा झाड़ोल तो सबसे कम नाम गोगुंदा में जोड़े गए

उदयपुर जिले में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में आपत्तियों के दौरान सातों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 30 हजार नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े गए हैं। नव मतदाताओं के सबसे ज्यादा नाम झाड़ोल विधानसभा में जुड़े तो सबसे कम नाम गोगुंदा विधानसभा में जोड़े गए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां मांगी थी, इसी बीच नए मतदाताओं के आवेदन भी बड़ी संख्या में आए है। इनमें नाम जोड़ने के लिए फॉर्म संख्या 6 विधानसभा में जमा कराए गए और युवा मतदाता पहली बार मतदाता बनने के लिए प्रक्रिया पूरी की। इसमें सबसे ज्यादा नाम जोड़ने के आवेदन कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के विधानसभा क्षेत्र झाड़ोल में आए है। वहां पर करीब 7 हजार से ज्यादा नव मतदाताओं ने आवेदन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *