झालावाड़ के महेंद्र अग्रवाल जयपुर में सम्मानित:राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर की भूमिका के लिए मिला सम्मान

झालावाड़ के महेंद्र कुमार अग्रवाल को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ऑब्जर्वर की भूमिका सफलतापूर्वक निभाने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें राजस्थान शतरंज संघ की ओर से यह जिम्मेदारी दी गई थी। अग्रवाल, जो झालावाड़ शतरंज संघ के सचिव हैं, को राजस्थान शतरंज संघ के अंतरिम सचिव विनेश शर्मा ने राजस्थान स्टेट एमेच्योर फीड रेटेड चेस सिलेक्शन ट्रायल (ओपन एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता के लिए ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया था। इस अवसर पर, जिला जयपुर शतरंज संघ की अध्यक्ष श्रीमती आशा भार्गव, प्रतियोगिता ऑर्गेनाइजर जयेंद्र चतुर्वेदी और अमित गुप्ता ने अग्रवाल को गुलदस्ता और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि कुल 212 खिलाड़ियों में से 11 वर्षीय बालक रिशेन जिलोवा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *