झालावाड़ में अचानक बदला मौसम:15 मिनट तक हुई तेज बारिश, शीतलहर ने ठिठुराया

झालावाड़ में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। करीब 15 मिनट तक हुई तेज बारिश से शहर में ठंड बढ़ गई।
सुबह से ही शहर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा था। कभी आसमान में बादल छाए रहे तो कभी धूप निकलने के संकेत मिले। दोपहर करीब 1 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। शुरुआत में हल्की बारिश हुई, लेकिन कुछ ही देर में यह तेज हो गई। सड़कों पर पानी बहने लगा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
अचानक हुई इस बारिश से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से दुपहिया वाहन चालक बारिश में भीग गए।
बारिश थमने के बाद हल्की धूप भी निकली, लेकिन मौसम में ठंडक बनी हुई है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बारिश की सूचना मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *