नारायणपुर| नगरपालिका के आम निर्वाचन ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। ईवीएम के माध्यम से अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए निर्वाचन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सभी मीडिया प्रतिनिधि के अलावा संयुक्त कलेक्टर जय उरांव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, मास्टर ट्रेनर्स भगवानदास चांडक, ग्वाल सिंह ठाकुर, कमलेश सिंह मौजूद थे।


