ऑनलाइन होगा संपत्तियों का रिकॉर्ड:कोटा में निगम ने करवाया सर्वे, 19 सौ सरकारी सम्पत्तियां आई सामने

कोटा शहर में अब हर सरकारी सम्पति की जीआईएस मैपिंग की जा सकेगी। जिससे उनकी पोर्टल पर ऑनलाइन लोकेशन व जानकारी भी मिल जाएगा। हाल में ही नगर निगम की ओर से सरकारी सम्पत्तियों का सर्वे करवाया गया है। नगर निगम की ओर से शहर में सरकारी सम्पत्तियों जिनमें सभी विभागों के कार्यालयों से लेकर स्कूल, कॉलेज, मुक्तिधाम, शमशान, निगम व केडीए के भूखंड तक का सर्वे कराया गया है। सर्वे में करीब 19 सौ सम्पत्तियों की जानकारी मिली है। सरकारी सम्पत्तियों में नगर निगम, कोटा विकास प्राधिकरण, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, अदालत, शिक्षा विभाग, सरकारी स्कूल, कॉलेज, जिला कलक्टर, संभागीय आयुक्त, सीएडी और पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के कार्यालयों की जानकारी मिल सकेगी। नगर निगम के उप नगर नियोजक सत्य नारायण राठौर ने बताया कि अभी तक शहर में बहुत सारी ऐसी सरकारी सम्पत्तियां हैं जिनकी जानकारी नहीं थी। लेकिन अब सर्वे के बाद हर सम्पत्ति की जानकारी मिल गई है। सरकार के स्तर पर हर जगह पर इस तरह का सर्वे कराया गया है। हालांकि अभी तक सर्वे करने वाली फर्म ने श्रेणीवार जानकारी नहीं दी है। लेकिन कुल 19 सौ सम्पत्तियां होने की जानकारी है। इन सम्पत्तियों की जीआईएस मैपिंग की जाएगी। जिससे पोर्टल पर ऑनलाइन सभी की जानकारी व लोकेशन ट्रेस हो सकेगी। इससे सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण, चल रहे विवादों की जानकारी भी ऑनलाइन होगी, जिससे उस पर एक्शन लेने में आसानी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *