फेसबुक से रेलकर्मी ने युवती से की दोस्ती फिर रेप:रेलवे के टेक्नीशियन ने शादी करने का किया वादा, दुष्कर्म के बाद प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर की युवती के साथ दुष्कर्म करने और प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराने का मामला सामने आया है। रेलकर्मी ने युवती से पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती की, जिसके बाद उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस दौरान उसने युवती से दुष्कर्म भी किया। परेशान युवती की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे के टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें उसने बताया कि जनवरी 2024 में उसकी पहचान बनारस के खोचवा निवासी रिशब कुमार सिंह (34) से फेसबुक के जरिए हुई थी। बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। उसने युवती से प्यार करने और शादी करने का झांसा दिया। युवती भी उसकी बातों में आ गई और उससे प्यार करने लगी। मिलने बुलाकर किया दुष्कर्म
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वो पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी। तभी साल 2024 में युवक ने उससे मिलने बनारस बुलाया, जहां हैदराबाद गेट के पास एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा, जिससे युवती नवंबर 2024 में प्रेग्नेंट हो गई। तब युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दिया। ट्रेनिंग के दौरान बिलासपुर बुलाकर किया शोषण
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान युवक रिशब का रेलवे में बिलासपुर में नौकरी लग गई। वो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पद पर चयनित होकर प्रशिक्षण के लिए बिलासपुर आया था। नवंबर 2025 में उसने सक्ती स्टेशन के पास कमरा लेकर 8-9 दिनों तक फिर शारीरिक संबंध बनाए और झूठी जानकारी देकर पीड़िता को वापस भेज दिया। युवक ने पहचानने से किया इंकार
जनवरी 2026 में पीड़िता जब बिना सूचना के बिलासपुर पहुंची तो आरोपी ने कार्यालय में पहचान से इनकार किया, बाद में होटल ले जाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने साफ इनकार करते हुए कहा कि वह केवल शारीरिक संबंध के लिए था, शादी का कोई वादा नहीं किया। युवक की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने तारबाहर थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *