जशपुर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई:SSP ने थाना-चौकी प्रभारियों को दिए निर्देश; 10 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक्शन

जशपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नवपदस्थ पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कड़ी कार्रवाई की जाए। डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे में वाहन चलाना, तेज रफ्तार, मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना और खतरनाक स्टंट करना कानून का उल्लंघन है। ये गतिविधियां आम नागरिकों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं। ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कप्तान के निर्देशों के बाद, 26 जनवरी 2026 की शाम को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के 10 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कार्रवाई की गई। सभी मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। कार्रवाई में शामिल वाहन इन कार्रवाइयों में मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन, तेज रफ्तार वाहन, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालक, नशे में वाहन चलाने वाले और मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने वाले शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन समाज के लिए खतरा SSP ने जोर दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। आम नागरिकों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। एसएसपी ने जिलेवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा, “यातायात नियमों का पालन करें। आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अमूल्य है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *