लोहावट में 6.75 लाख का डोडा पोस्त जब्त:सरहद बरजासर से तस्कर गिरफ्तार, 45KG डोडा पोस्त बरामद

लोहावट पुलिस ने 45 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद डोडा पोस्त की बाजार कीमत लगभग 6.75 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और सीओ नगेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में ये कार्रवाई की गई। लोहावट थाना प्रभारी हरिसिंह के नेतृत्व में टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर सरहद बरजासर में कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान भूराराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी राजीवनगर बरजासर, पुलिस थाना लोहावट के रूप में हुई है, जिसे 45 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया। आरोपी भूराराम के खिलाफ लोहावट पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *